मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड सीधी ने राजस्व वसूली में प्रदेश में छठवां स्थान प्राप्त किया

सीधी धर्मेंद : मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड सीधी ने राजस्व वसूली में प्रदेश में छठवां स्थान प्राप्त करने पर 11 अप्रेल को विभाग के अधिकारियो कर्मचारियों मीटर वाचक आउटसोर्स कर्मचारियों के सम्मान समारोह का आयोजन अधीक्षण यंत्री एसपी तिवारी कार्यपालन यंत्री मृगेंद्र सिंह चंदेल की मौजूदगी में आयोजित किया गया कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत किया गया सम्मान समारोह में अपना उद्बोधन देते हुए अधीक्षण यंत्री एसपी तिवारी ने कहा कि आप सब की मेहनत की बदौलत मध्य क्षेत्र पूर्व विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड सीधी ने मध्यप्रदेश में राजस्व वसूली में छठा स्थान प्राप्त किया है जो यह हम सब के लिए गर्व की बात है आगे अधीक्षण यंत्री ने अपने सभी कर्मचारियों को हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप सभी लोग जनता को 24 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित रहे इसके साथ ही राज्य से बसूली में आपने जो लक्ष्य प्राप्त किया है उसे आगे भी कायम रखें जो भी शिकायतें आए उनका सही समय में निराकरण करें अगर हम बेहतर काम करेंगे तो जनता भी हमें बिजली का बिल सही समय पर देगी अधीक्षण यंत्री एसपी तिवारी के उद्बोधन के बाद राजस्व वसूली में बेहतर काम करने वाले सभी अधिकारी कर्मचारियों मीटर बाज को आउट सोर्स कर्मचारी ऑपरेटर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी मीटर वाचक और आउटसोर्स कर्मचारी मौजूद थे।
