मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 10 अप्रैल को महखोर में आवासीय भू-अधिकार पत्रों का वितरण करेंगे

सीधी धर्मेंद : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान दिनांक 10 अप्रैल को सीधी जिले की धौहनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महखोर में लाड़ली बहना महासम्मेलन में सहभागिता करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार पत्रों का वितरण करेंगे। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की गई। इस दौरान सीधी एनआईसी कक्ष से विधायक सीधी श्री केदारनाथ शुक्ल, धौहनी श्री कुंवर सिंह टेकाम, कलेक्टर श्री साकेत मालवीय, सीईओ जिला पंचायत श्री राहुल धोटे, गणमान्य नागरिक श्री देव कुमार सिंह चौहान सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
