एडीएम श्री बी के पाण्डेय को सेवा निवृत्त होने पर दी गई भावभीनी विदाई

0 140
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : अपर जिला मजिस्ट्रेट बी के पाण्डेय के अर्धवार्षिकीध् सेवानिवृत्त की आयु पूर्ण होने से दिनांक 31 मार्च 2023 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में कलेक्टर साकेत मालवीय तथा सीईओ जिला पंचायत राहुल धोटे द्वारा शाल और श्रीफल भेंट कर अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय को सम्मानित किया गया। कलेक्टर तथा सीईओ जिला पंचायत द्वारा अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय की कार्य कुशलता एवं प्रशासनिक क्षमता की सराहना करते हुए स्थानीय निर्वाचन तथा राजस्व विभाग के मूल कार्यों के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट योगदान को याद करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी गई। अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय ने उनके शासकीय सेवा में रहते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपर कलेक्टर द्वारा दिए गए मार्गदर्शन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय की शासकीय सेवा यात्रा मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 1984 में चयन उपरांत मार्च 1987 में सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख शिवपुरी पद से प्रारंभ हुई। उनकी पदोन्नति 1993 में अधीक्षक भू-अभिलेख, 2005 में डिप्टी कलेक्टर, 2011 में संयुक्त कलेक्टर तथा 2017 में अपर कलेक्टर के पद पर हुई। अपने 35 वर्ष से अधिक के कार्यकाल में आपने उपायुक्त राजस्व शहडोल संभाग के साथ-साथ अपर कलेक्टर टीकमगढ़, रीवा, उमरिया, सिंगरौली एवं सीधी के रूप में सेवाएं दी हैं। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश कुमार शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

News TOP Footer