आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका आशा ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले निकाला कैंडल मार्च

सीधी धर्मेंद : नियमितीकरण वेतन वृद्धि पेंशन सहित अपनी अन्य मांगों को लेकर सीधी जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका आशा संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आंदोलन प्रदर्शन कर रही हैं विगत दिनों अपनी मांगों के समर्थन में संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता सहायिका और आशा ने सीधी शहर के पूजा पार्क से कैंडल मार्च निकाला कैंडल मार्च गांधी चौक में आकर समाप्त हुआ इस दौरान संयुक्त मोर्चा की महिलाओं ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और कहा कि सरकार हमें हमारा अधिकार दे।
