ज्ञान सिंह की अगुवाई में सीधी शहर के पूजा पार्क से निकली विशाल ऐतिहासिक चुनरी यात्रा

0 153
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : चैत्र रामनवमी के मौके पर 27 मार्च को मैया के चरण सेवक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अगुवाई में सीधी शहर के पूजा पार्क से विशाल और ऐतिहासिक चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया चुनरी यात्रा निकालने के लिए दोपहर बाद जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता और चुनरी लेकर चलने वाली माताएं बहने बड़ी संख्या में एकत्रित हुई जिसके बाद पूजा पार्क की स्थित मां काली के मंदिर से निकाले जाने वाली चुनरी की ज्ञान सिंह चौहान द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना के बाद पूजा पार्क से विशाल चुनरी यात्रा प्रारंभ हुई चुनरी यात्रा में शामिल रथ में मां दुर्गा मां काली के स्वरूप की कन्याओं को बिठाया गया जिन्हें ज्ञान सिंह चौहान ने प्रणाम करके चुनरी यात्रा की शुरुआत की। चुनरी यात्रा पूजा पार्क से शुरू हुई जो अस्पताल चौक सम्राट चौक जिला कोतवाली सराफा बाजार सर्वोदय चौक होते हुए फूलमती माता मंदिर तक पहुंची इस दौरान चुनरी यात्रा में शामिल बड़ी संख्या में महिला और पुरुष भक्त माता की जय कार करके माता के भजनों पर झूमते और नाचते नजर आए। चुनरी यात्रा का शहर में कई जगह स्वागत किया गया खुर्द स्कूल के पास रन शेर अली ने कई मुसलमान भाइयों के साथ चुनरी यात्रा निकालने वाले ज्ञान सिंह चौहान को गले में चुनरी पहना कर और चुनरी यात्रा पर पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। फूलमती माता मंदिर में पहुंची चुनरी यात्रा का कमल कामदार ने भी स्वागत किया और ज्ञान सिंह को चुनरी पहना कर उनका सम्मान किया। चुनरी यात्रा के फूलमती माता मंदिर पहुंचते ही ज्ञान सिंह चौहान ने माता फूलमती को चुनरी और नारियल चढ़ाई जिसके बाद मंदिर की पुजारी ने चुनरी को तिलक लगाकर कर उसकी पूजा की इस दौरान महिला भक्त माता फूलमती के मंदिर के सामने खुशी से नाचते दिखाई पड़ी। फूलमती माता मंदिर में पूजा अर्चना के बाद चुनरी यात्रा पटेल पुल की तरफ निकल पड़ी यहां भी पटेल पूर्व में मां दुर्गा की प्रतिमा में ज्ञान सिंह चौहान ने पूजा-अर्चना की जिसके बाद चुनरी यात्रा सोनांचल बस स्टैंड की तरफ निकल पड़ी सोनांचल बस स्टैंड के पास मोहम्मद असलम बसंत अवधिया बांके अवधिया और मोहम्मद बिलाल के साथ उनके कई साथियों ने चुनरी यात्रा में शामिल लोगों को मिष्ठान का वितरण किया चुनरी यात्रा में पुष्प वर्षा की और ज्ञान सिंह चौहान को चुनरी पहनाकर उनका सम्मान किया। चुनर यात्रा अगले पड़ाव पूजा-पार्क की तरफ निकल पड़ी इस दौरान ज्ञान सिंह चौहान ने बस स्टैंड के सोनांचल स्थित संकटमोचन सरकार हनुमान मंदिर में और मां दुर्गा के मंदिर में भी पूजा अर्चना की जिसके बाद चुनर यात्रा आगे बढ़ चली इस दौरान चुनरी यात्रा में खुशी से महिला भक्त नाचती नजर आई। धीरे-धीरे विशाल चुनरी यात्रा पूजा-पार्क पहुंची जहां पर चुनर को माता काली के मंदिर में समेटा गया इस दौरान बैंड की धुन पर महिला भक्त यहां भी नाचती नजर आई। चुनरी यात्रा के समापन पर ज्ञान सिंह चौहान ने अपनी पूरी टीम कांग्रेस कमेटी के सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों और चुनर यात्रा में शामिल माताओं बहनों बेटियों को धन्यवाद दिया चुनरी यात्रा के समापन के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने निकाली गई चुनरी यात्रा के संबंध में मीडिया के पूछे गए सवालों का जवाब भी दिया और कहा कि पहली बार मैंने यह यात्रा निकाली है जिसमें मुझे माता बहनों और सभी का भरपूर प्यार मिला है।

News TOP Footer