सीधी शहर के गांधी चौक में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की नारेबाजी

सीधी धर्मेंद : गत दिबस गुजरात की सूरत कोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी के एक प्रकरण में फैसला सुनाते हुए उन्हें 2 साल की सजा सुना दी जिसके बाद दूसरे ही दिन उनकी लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई कांग्रेस पार्टी इस पूरे मामले को राहुल गांधी के खिलाफ षड्यंत्र और साजिश बता रही है और हिंदुस्तान में जगह-जगह बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन करने उतर पड़ी है राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द करने के फैसले का असर सीधी शहर में भी दिखाई पड़ा 25 मार्च को सीधी शहर के गांधी चौक में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस दौरान गांधी चौक में बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद रही। गांधी चौक में राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द करने के विरोध में नारेबाजी करने के बाद युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपने विरोध प्रदर्शन के संबंध में प्रतिक्रिया दी और कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ यह बहुत बड़ा षड्यंत्र किया गया है जिसको हम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
