मझौली थाना क्षेत्र में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर लाश गड्ढे में फेंकी

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है साथ ही हत्या छुपाने के लिए लाश गड्ढे में फेंक दिया। इतना ही नहीं लाश गड्ढे में फेंकने के बाद उसने पुलिस को भी फोन किया और इस मौत की सूचना दी।मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र के ग्राम नेबूहा के (दुर्जन टोला) का है जहा एक पति ने अपनी पत्नी की डंडे से पीट – पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया, जिसकी वजह से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आरोपी के पड़ोसियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि मृतिका सीता के बेटे ओम कोल ने बताया की यह घटना सोमवार की रात की है, मेरे पिता जी शराब के नशे थे और मां से गाली गलौज करने लगा इसके साथ ही डंडा से मारपीट करने लगा जिससे गंभीर चोट लगने के कारण माँ की मौके पर ही मौत हो गई मेरी मां का नाम सीता कोल पति सुरेंद्र कोल उम्र 32 वर्ष है वही मामले की जानकारी लगते ही थाना मझौली की पुलिस हरकत में आ गई और 21 मार्च को सुबह एस डी ओ पी रोशनी सिंह ठाकुर व नगर निरीक्षक दीपक सिंह बघेल पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गई। और जाँच कार्यवाही में लग गए पुलिस द्वारा आरोपी पति को कब्जे में लेकर पूछताछ की जा रही है।पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी मझौली दीपक सिंह बाघेल नगर निरीक्षक ने बताया कि पति द्वारा पत्नी के गड्ढे में गिर जाने की सूचना दी गई थी जिस कारण उसकी मौत होना बताया गया था। लेकिन मौके पर कुछ चीजें संदिग्ध थी, जिस कारण पति से पूंछताछ चल रही है वहीं एफ सेल टीम की जाँच व पी एम रिपोर्ट बाद ही कुछ निश्चित हो पायेगा।
