नगर पालिका सीधी ने किया स्वच्छता की पाठशाला के कार्यशाला का आयोजन

सीधी धर्मेंद : नगर पालिका सीधी द्वारा 19 मार्च को स्वच्छता की पाठशाला की कार्यशाला का आयोजन मानस भवन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष काजल वर्मा रही तथा कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी मधुसूदन श्रीवास्तव द्वारा कार्यक्रम के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। मुख्य रूप से अध्यक्ष काजल वर्मा, पार्षद एवं स्वच्छता समिति के सभापति विनोद मिश्रा एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के ब्रांड अम्बेस्डर आलोक गुप्ता द्वारा उपस्थित कर्मचारियों का उत्साह वर्धन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का सम्मान किया गया। साथ चल चित्र के माध्यम से लघु फिल्म दिखाई गई एवं सफाई मित्रों के साथ न. पा. अध्यक्ष, वार्ड पार्षद, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नपा अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा जीरो वेस्ट इवेंट कार्यक्रम के तहत भोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्षद रजनीश श्रीवास्तव, रमेश साकेत समाज सेवी रामपाल वंशल, निकाय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी व स्वछता कर्मी, स्वसहायता समूह की महिलाएं इत्यादि जन उपस्थित रहे।-
