हल्ला बोल आंदोलन को सफल बनाने जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह ने किया विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क

0 132
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक 17 मार्च को पूजा पार्क सीधी में आयोजित हल्लाबोल आंदोलन को सफल बनाने जिला अध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह ने सीधी विधानसभा अंतर्गत ग्राम अमरपुर,रामडीह,खेतौही, सोनतीर पटेहरा,गजरहा,तेंदूहा न.1 सहित विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क कर लोगों से ज्यादा से ज्यादा तादाद में आंदोलन में पहुंचकर अपने हक की आवाज बुलंद करने और कांग्रेस को सहयोग प्रदान करने की अपील की, जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने लोगों को भाजपा की जन विरोधी नीतियों से अवगत कराया, जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस के ब्लॉक पदाधिकारी, मंडलम सेक्टर के पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता साथ रहे। ज्ञात हो कि आगामी 17 मार्च को पूजा पार्क सीधी में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल की अगुवाई पूर्व मंत्री विधायक कमलेश्वर पटेल के विशिष्ट आतिथ्य, जिला प्रभारी बृजभूषण शुक्ला एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी की विशेष उपस्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में भ्रष्ट निकम्मी जन विरोधी भाजपा सरकार के विरुद्ध हल्ला बोल आंदोलन आयोजित किया गया है

News TOP Footer