सीधी कबड्डी प्रीमियर लीग द्वितीय सोपान का जिला पंचायत के उपाध्यक्ष ने किया शुभारम्भ

0 124
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सीधी कबड्डी प्रीमियर लीग द्वितीय सोपान का आयोजन 3 मार्च से 5 मार्च तक सीधी शहर के गांधी चौक में किया जा रहा है 3 मार्च को प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्रीमान सिंह के मुख्य अतिथि और टूर्नामेंट में शामिल टीमों के मालिकों जिनमें सिहावल चैलेंजर्स के ऑनर अनूप मिश्रा, बहरी हंटर के ऑनर विक्रम सिंह, सीधी रॉयल्स के ऑनर जगत सिंह, चुरहट किंग के आनर नवीन सिंह, मझौली योद्धा के ओनर राकेश सिंह, रामपुर नैकिन पैंथर्स के ऑनर सिराजुल अंसारी, कुसमी फाइटर के ओनर रोहन सिंह,और गोपद बनास वारियर्स के ओनर ध्यानेंद्र सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर आज को और सभी टीमों के कैप्टन ने सभी अतिथियों का बैच लगाकर सम्मान किया। इस मौके पर डॉ अनूप मिश्रा डा. राकेश सिंह और नवीन सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि इस खेल को आप लोग और बेहतर बनाते हुए इसे एक नई ऊंचाई प्रदान करें। टूर्नामेंट शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमान सिंह ने कहा कि इस टूर्नामेंट में एक से एक धुरंधर व्यक्तित्व के लोग अपनी सहभागिता निभा रहे हैं जो बधाई के पात्र हैं इसके साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को इस पारंपरिक खेल की कुछ बारीकिया भी बताई। टूर्नामेंट शुभारंभ का पहला मैच सीधी रॉयल्स और बहरी हंटर के बीच खेला गया मैच प्रारंभ होने के पूर्व उद्घाटन मैच के मुख्य अतिथि श्रीमान सिंह और सभी टीमों के मालिकों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और साथ में फोटो सेशन कराया। आज खेले गए कबड्डी के पहले संघर्षपूर्ण मुकाबले में दोनों ही टीमों के बीच मैच बराबरी पर छूटा। टूर्नामेंट का दूसरा मैच नवीन सिंह की टीम चुरहट किंग और टाटा कॉलेज के राकेश सिंह की टीम मझौली योद्धा के बीच खेला गया जिसमें नवीन सिंह की टीम चुरहट किंग विजई रही। तीसरा मैच गोपद बनास वॉरियर्स वर्सेस कुसमी फाइटर के बीच खेला गया जिसमें कुसमी की टीम विजेता रही टूर्नामेंट का चौथा मैच सिहावल चैलेंजर वर्सेस रामपुर नैकिन पैंथर के बीच खेला गया जिसमें सीहवाल चैलेंज विजई रही सीधी कबड्डी प्रीमियर लीग द्वितीय सोपान में कुल 32 मैच खेले जाएंगे इसमें कुल 8 टीमें शामिल है गांधी चौराहे में कबड्डी के हाईप्रोफाइल मैच देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ पहुंच रही है।

News TOP Footer