भाजपा ने अनुसूचित जातियों का किया सिर्फ शोषण कहा कांग्रेसअनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने

0 103
Main Ad1

सीधी धर्मेंद :  20 फरवरी को अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता, प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता,पूर्व नपा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू,आदिवासी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष तिलकराज सिंह गोंड,जिला पंचायत सदस्य राहुल पटेल के विशिष्ट आतिथ्य में जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ केडी साकेत के आयोजक्तव एवं विशेष उपस्थिति में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक जवाहर कांग्रेस भवन में संपन्न हुई। बैठक के प्रारंभ में महापुरुषों के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया,तत्पश्चात राष्ट्रगान का गायन हुआ, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष केडी साकेत ने पधारे अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण एवं वाणी के माध्यम से किया।आयोजित बैठक में अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने भाजपा सरकार पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने अनुसूचित जाति के लोगों का सिर्फ शोषण किया गया है सरकारी योजनाओं का लाभ उनको नहीं प्राप्त हो रहा आवास निराश्रित विधवा विकलांग पेंशन जैसी सुविधाओं का लाभ बहुत कम अनुसूचित जाति के लोगों को मिल रहा है उन्होंने अपने समाज के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में इस अनुसूचित जाति विरोधी सरकार को प्रदेश की सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लें, बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि भाजपा और भाजपा सरकार के मुखिया शिवराज सिंह अनुसूचित जाति के भाई बहनों को सिर्फ वोट बैंक समझते हैं जब बात उनके जनकल्याण की आती है तो कोरी घोषणाएं कर लोगों को बरगलाने का काम करते हैं लेकिन किसी भी योजना का लाभ समाज को नहीं मिल रहा है लेकिन अब यह समाज जागृत हो गया है और शिवराज सिंह की कोरी घोषणा और लफ्फाजी को समझ चुका है और आने वाले विधानसभा चुनावों में अनुसूचित जाति समाज के लोग भाजपा को सबक जरूर सिखाएंगे, बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता,पूर्व नपा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू,महामंत्री शीलारानी साकेत, महामंत्री भूपेंद्र सिंह नन्हे,आदिवासी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष तिलकराज सिंह गोंड,ने भी संबोधित किया।

News TOP Footer