ग्राम पंचायत दुआरा में विकास यात्रा के दौरान युवाओं ने धरना देकर काफिले को रोका

सीधी धर्मेंद : विगत दिनों सीधी जिले की धौहनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक के नेतृत्व में चल रहे विकास यात्रा के दौरान उनके विरोध का वीडियो वायरल हुआ था उक्त विरोध की खबर अभी ठंडी भी नहीं पडी थी एक बार फिर से अब सिहावल विधानसभा के ग्राम पंचायत दुआरा में विकास यात्रा के दौरान युवाओं द्वारा धरना देकर काफिले को रोका गया और विकास यात्रा में शामिल नेताओं से सड़क बिजली तथा अच्छी शिक्षा की मांग की मांग करते हुए भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की आवाज उठाई गई विकास यात्रा के विरोध के दौरान गांव के कई युवा और सरपंच भी शामिल थे बताया गया कि युवाओं द्वारा विकास यात्रा का विरोध करने पर उनके साथ अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया गया जिससे धरने पर बैठे एक युवक रोने भी लगा बताया गया कि ग्राम पंचायत दुअरा में विकास यात्रा पहुंचने की खबर लगते ही गांव के सरपंच और कई लोगों ने विकास यात्रा लेकर पहुंचे पूर्व विधायक विश्वामित्र पाठक बीजेपी मंडल अध्यक्ष पुनीत पांडे सहित अन्य नेताओं को रोककर उन्हें गांव की समस्याओं की जानकारी दी और उनसे कहा गया कि गांव का कोई विकास तो हुआ नहीं आप लोग विकास यात्रा लेकर क्यों आए हो जिसके बाद विकास यात्रा में शामिल नेता भड़क गए और युवाओं के साथ तीखी बहस हुई विकास यात्रा में आए नेताओं ने कहा कि आप लोग कांग्रेसी है लेकिन धरने में शामिल सरपंच ने कहा कि मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि ना मैं कांग्रेसी हूं ना भाजपाई हूं मैं उनके साथ हूं जो क्षेत्र का विकास करेंगे। सोशल मीडिया पर उक्त विरोध प्रदर्शन का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें विकास यात्रा के दौरान विश्वामित्र पाठक और बीजेपी नेताओं का विरोध करते हुए बड़ी संख्या में ग्रामीण तकिया लेकर उनका रास्ता रोके हुए और उनसे विकास पर सवाल पूछते हुए साफ नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र के भ्रमण के दौरान एनडीटीवी इंडिया न्यूज़ को जैसे ही इस मामले की जानकारी मिली एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने विकास यात्रा में बीजेपी के पूर्व विधायक विश्वामित्र पाठक और उनकी टीम का विरोध करने बाले दुआरा गांव के सरपंच से उनकी प्रतिक्रिया ली जिस पर उन्होंने विकास यात्रा का विरोध करने पर अपना स्पष्ट वक्तव्य दिया और विकास यात्रा के विरोध की वजह बताई । सीधी जिले में विकास यात्रा निकाल रही बीजेपी के नेताओं को ध्वनि के बाद इस तरह का क्या दूसरा मौका है जब सिहावल क्षेत्र में भी बीजेपी के नेताओं और विकास यात्रा को जनता का विरोध का सामना करना पड़ा है जनता को आखिर विकास यात्रा का विरोध करने के लिए निकल कर क्यों सामने आना पड़ रहा है इसका जवाब तो बीजेपी नेताओं को ही देना है वरना आने वाले दिनों में होने वाले चुनावों में जनता इसका जवाब देगी कौन सही है कौन गलत है इसका नतीजा चुनाव के बाद ही सामने आएगा।
