सीधी शहर के व्यपारी एवं युवा व्यापारी संघ द्वारा निकाली गई भगवान शंकर और माता पार्वती की बारात

0 132
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के मौके पर सीधी शहर के व्यपारी एवं युवा व्यापारी संघ द्वारा सीधी शहर के सम्राट चौराहे से भगवान शंकर और माता पार्वती की बारात निकाली गई बारात में भगवान शंकर के कई रूप देखने को मिले इस दौरान हजारों बराती भगवान शंकर की बारात में शामिल होकर नाचते दिखे व्यापारी संघ द्वारा जबलपुर से स्पेशल कलाकारों की टीम बुलाई गई थी जिन्होंने भगवान शंकर के विशेष रूप के दर्शन कराते हुए कई नित्य दिखाएं जिसको देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ ललाई दिखी भगवान शंकर की निकली बारात का सीधी शहर में लोगों ने जगह-जगह आरती उतार कर पूजा अर्चना की इस दौरान लोगों ने जगह-जगह नाश्ते पानी का भी इंतजाम किया था बरात के दौरान सभी राजनीतिक दलों के लोग भी शामिल दिखाई पड़े भगवान शंकर की बारात का जलवा देखते ही बनता था बरात में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं डीजे की धुन पर नाच कर अपनी खुशी का इजहार कर रही थी वही युवा भी भगवान शंकर की बारात में शामिल होकर अपने आप को बहुत भाग्यशाली मान रहे थे श्री शहर के सम्राट चौराहे से निकली बारात माता फूलमती के मंदिर पर पहुंचकर पूर्ण हुई जहां पर लोगों को भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया बरात के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे।

News TOP Footer