विकास यात्रा में धौहनी में 1055 लाख रुपये के विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास और लोकार्पण

सीधी धर्मेंद : धौहनी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित की जा रही विकास यात्रा 8 फरवरी को विकासखंड मझौली के ग्रामपंचायत सिरौला से प्रारंभ होकर दादर, चंदोही डोल, मड़वास, नदहा होते हुए अमहिया में समाप्त हुई। इस दौरान विधायक कुंवर सिंह टेकाम द्वारा 124.15 लाख रुपये लागत के तहसील कार्यालय मड़वास के शिलान्यास के साथ 10 करोड़ 55 लाख रुपये लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामीण जनों, समाजसेवियों तथा स्वसहायता समूह की महिलाओं को शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संबोधित करते हुए विधायक श्री टेकाम ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान प्रदेश की जनता की सुख समृद्धि तथा प्रदेश के विकास के लिए संकल्पित है। उन्होंने प्रदेश को बीमारू राज्य से निकालकर विकसित राज्य बना दिया है। यात्रा के दौरान विधायक श्री टेकाम द्वारा ग्रामवासियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य छोटू पयासी, एसडीएम सुरेश अग्रवाल, गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी प्रवीण तिवारी सहित जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, संबंधित विभागीय अधिकारी तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
