ग्राम चूल्ही मे मनाया गया भगवान श्री विश्वकर्मा जी का प्रकट उत्सव

0 74
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 3 फरवरी को देवताओं के शिल्पकार एवं वास्तुकला के जनक भगवान श्री विश्वकर्मा जी के प्रकट उत्सव की ख़ुशी विश्वकर्मा समाज द्वारा हर्षोल्लास पूर्वक पूजा अर्चना करके मनाई गई सीधी जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर विश्वकर्मा समाज के प्रादेशिक अध्यक्ष श्रवण बबलू विश्वकर्मा द्वारा ग्राम चूल्ही मे भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस मौके पर मौजूद बड़ी संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना करके सब के कल्याण की कामना की इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के समाजवादी पार्टी के नेता राम प्रताप यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग गणमान्य नागरिक और पत्रकार मौजूद थे पूजा के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राम प्रताप यादव ने कहा कि समाज का जब तक राजनीति और शैक्षणिक विकास नहीं होगा तब तक समाज का उत्थान नहीं होगा समाज को आगे लाने के लिए समाज को साक्षर शिक्षित और जागरूक करना होगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण बाबुल विश्वकर्मा ने कहा हम समाज के विभिन्न पदों में रहकर समाज को जोड़ने और मजबूत करने का काम करते रहे हैं आगे भी करते रहेंगे। भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना और कार्यक्रम के समापन के बाद विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण बबलू विश्वकर्मा ने भगवान विश्वकर्मा पूजन के उद्देश्यों की जानकारी दी और कहा कि हम इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं।

News TOP Footer