श्रीमान सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला पंचायत के शिक्षा स्थाई समिति की बैठक

0 94
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 1 फरवरी को जिला पंचायत के शिक्षा स्थाई समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष श्रीमान सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत सीधी के सभागार में आयोजित की गई आयोजित बैठक में पिछली बैठक का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया जिस पर अध्यक्ष और सदस्यों द्वारा व्यापक चर्चा की गई। बैठक में जिला खेल एवं युवक कल्याण विभाग कि जिले में चल रही गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। बैठक में अध्यक्ष ने बड़ी संख्या में आए प्राचार्य से उनके विद्यालय परिसर की स्वच्छता शौचालय खेल मैदान के रखरखाव को लेकर जानकारी प्राप्त करते हुए उनकी समस्याओं के निराकरण के संबंध में निर्देश देते हुए विद्यालय की साफ-सफाई शौचालय और खेल मैदान की व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए बैठक के दौरान समिति के अध्यक्ष श्रीमान सिंह ने बैठक में आए सभी प्राचार्य से मद्य निषेध को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि स्कूलों के आसपास पान गुटके तंबाकू और शराब की दुकानें बिल्कुल नहीं होनी चाहिए और नशे का प्रतिषेध होना चाहिए बैठक के दौरान जिला पंचायत के अध्यक्ष स्थाई समिति के अध्यक्ष श्री मान सिंह ने जिले की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने बच्चों की परीक्षाओं को नजदीक आते देख उन्हें मानसिक रूप से परीक्षा के लिए तैयार किए जाने के लिए प्राचार्य को निर्देशित किया बैठक के दौरान अध्यक्ष श्री मान सिंह ने बच्चों की छात्रवृत्ति को लेकर भी चर्चा की और स्थिति से अवगत हुए अध्यक्ष श्री मान सिंह ने बैठक के दौरान मध्यान भोजन व्यवस्था को बेहतर बनाकर बच्चों को गुणवत्ता युक्त भोजन उपलब्ध कराए जाने पर जोर दिया बैठक के दौरान अतिथि शिक्षकों का भी मामला उठा बैठक के दौरान शिक्षा स्थाई समिति के सदस्य समिति के सचिव जिला शिक्षा अधिकारी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास राजेश परिहार सहित जिले भर के विद्यालयों के प्राचार्य और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

News TOP Footer