3 वर्ष से गुमी भैस मिलने के बाद भी पार्वती को नहीं दिला सकी जमोड़ी पुलिस

सीधी धर्मेंद : उत्तर प्रदेश में पूर्व मंत्री आजम खान की जब भैस गुमी थी तो कई जिलों की पुलिस उसे तलाश करने में दिन-रात जुट गई थी और उसे तत्काल ढूंढ लाई थी लेकिन सीधी जिले में एक विधवा महिला जिसकी भैंस गुम गई तो उसने मेहनत करके खुद ढूंढ लिया लेकिन जिस व्यक्ति के कब्जे में उसकी भैंस है उससे वह 3 वर्ष बीतने को चले आज तक नहीं ले पाई है उक्त महिला आज भी पुलिस विधायक और अधिकारियों के चक्कर लगाती घूम रही है मामला जमोडी थाने का है सीधी जिले के जमोड़ी थाना अंतर्गत ग्राम मधुरी कोठार की निवासी विधवा महिला पार्वती जैस्वाल विगत 3 वर्षों से अपनी गुम भैंस की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराकर भैंस तलाश कर लेने के बाद भी अपनी उक्त भैंस पाने के लिए दर-दर भटक रही है कई बार जमोड़ी थाने जिले की विधायक और अधिकारियों के चक्कर लगा लगाकर पार्वती जयसवाल अब थकने लगी है 30 जनवरी को एक बार फिर से पार्वती जैस्वाल अपनी फरियाद और अपनी गुमशुदा भैंस की जानकारी लेकर जमोडी थाने पहुंच गई और थाने में अपने भैंस की मिलने की सूचना दी जिसके बाद थाने के मुंशी और अन्य सिपाही उसके दावों की जांच करने के लिए संबंधित क्षेत्र और व्यक्ति के यहां निकल गए इसी दौरान पार्वती जयसवाल ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी समस्या बताई और कहा कि उसकी भैंस को जमोडी कला गांव के गुलाब नाम के व्यक्ति ने जबरिया बांधकर रखा हुआ है सबसे गुहार लगाने के बाद भी 3 वर्ष बीतने को चला लेकिन उसे उसकी भैंस नहीं दिलाई जा रही है आगे पार्वती जयसवाल ने कहा कि वह चाहती है कि उसे उसकी भैंस दिला दी जाए। पार्वती जैस्वाल अपने साथ गवाहों को भी जमोडी थाने लेकर आई है जो उसकी बातों की पुष्टि करते हैं। पार्वती जयसवाल की गुहार पर एक बार फिर से मौके पर जांच करने गए जमोडी पुलिस के मुंशी और पुलिसकर्मी जांच करके वापस आने के बाद क्या फैसला करते हैं क्या आरोपी के घर पर बंदी पार्वती जयसवाल की भैंस उसे दिला पाएंगे या फिर 3 वर्षों से भटक रही पार्वती जयसवाल को न्याय नहीं मिल पाएगा अब यह देखने वाली बात होगी।
