कलेक्टर साकेत मालवीय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

सीधी धर्मेंद : 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर साकेत मालवीय ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ के माध्यम से जिले के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें राष्ट्र भक्ति, देश प्रेम एवं भाईचारे की भावना के साथ एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। कलेक्टर द्वारा गणतंत्र दिवस पर नागरिकों से प्रेम भाईचारे और साम्प्रदायिक सौहार्द की अपनी परम्परा को निभाते हुए जिले के विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करने का आव्हान किया गया है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशासन द्वारा तत्परता से कार्यवाही की जा रही है। सभी लोगों को सहजता से योजनाओं का लाभ मिले तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण हो इसके लिए प्रशासन कृत संकल्पित है। कलेक्टर ने आश्वस्त किया है कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक भी शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी।जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने भी एन टीवी इंडिया न्यूज़ के माध्यम से जिले वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है अपने संदेश में पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि इस देश के सभी गण एक साथ मिलकर लोकतंत्र को मजबूत करें अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें संविधान और कानून का पालन करें मां बहनों की रक्षा करें अपने आप को और देश को सुरक्षित करें।
