बिजली कंपनी के आउटसोर्स, संविदा तकनीकी कर्मचारी संयुक्त संगठन ने अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल शुरू की

सीधी धर्मेंद : विगत लंबे समय से मध्यप्रदेश में अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे विद्युत विभाग के अलग अलग कर्मचारी संगठनों ने 21 जनवरी से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करके धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है सीधी शहर के अधीक्षण यंत्री कार्यालय परिसर में अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे विद्युत विभाग के अलग अलग संगठनों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी के बाद अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर संघर्ष पर उतर आए विद्युत विभाग हड़ताली संगठनों के पदाधिकारियों ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी मांगों की जानकारी देते हुए कहा कि यह सरकार हम लोगों से तरह-तरह के झूठे वादे करके हमारा शोषण कर रही है हमें हमारा अधिकार नहीं दे रही है आगे उन्होंने कहा कि अब सरकार जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं करेगी हम अपनी मांगो से पीछे हटने वाले नहीं है।
