वन परिक्षेत्र अधिकारी ने पकड़ी दो लाख की लकड़ी मामला जांच के लिए डिप्टी रेंजर को सौंपा

0 1,081
Main Ad1

सीधी धर्मेंद :  विगत दिनों वन मंडल सीधी के चुरहट वन परिछेत्र क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंदरेह के जंगल से शीशम एवं अन्य इमारती लकड़ी काटकर ट्रैक्टर से परिवहन करके ले जाते हुए ट्रैक्टर की मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर वन विभाग के अमले ने ट्रैक्टर और लकड़ी को पकड़ कर अपने कब्जे में ले लिया इस मामले की मीडिया को जानकारी देते हुए आईएफएस प्रोबेशनर वन क्षेत्र अधिकारी नरगड्डी ने बताया कि बगैर नंबर प्लेट के एक ट्रैक्टर से चोरी छुपे लकड़ी ले जाई जा रही है जिसे पकड़ा गया है आगे उन्होंने बताया कि शीशम की लकडी के वृक्ष ज्यादा होने के कारण उसकी उतनी कीमत नहीं बनती जिसके लिए नियमानुसार जुर्माना एवं अन्य कार्यवाही की जाए इसलिए इस पूरे मामले की जांच और कार्यवाही के लिए डिप्टी रेंजर बघवार को फाइल सौंपी गई है आगे उन्होंने कहा कि जांच और गवाहों के साक्ष्य के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर पकड़ी गई लकड़ी और ट्रैक्टर पर कार्यवाही की जाएगी। एक ट्रेक्टर लकड़ी पकड़े जाने के बाद क्षेत्र में हड़कंप है लोग दबी जुबान से लकड़ी तस्करों का नाम बता रहे हैं लेकिन वन विभाग अब जांच पड़ताल के बाद ही लकड़ी के तस्करों का खुलासा करेगा अब देखना है कि वन विभाग की जांच में क्या निकल कर सामने आता है।

News TOP Footer