मकर संक्रांति पर्व पर जिले में लाखो लोगो ने किया सोन नदी में स्नान

0 1,170
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मकर संक्रान्ति भारत देश का प्रमुख पर्व है। मकर संक्रांति पूरे भारत में किसी न किसी रूप में मनाया जाता है। पौष मास में जब सूर्य मकर राशि पर आता है तभी इस पर्व को मनाया जाता है। 14 जनवरी के बाद से सूर्य उत्तर दिशा की ओर अग्रसर होता है इसी लिऐ ,उतरायण, सूर्य भी कहते है पूरे भारतवर्ष में सूर्य आराधना का पर्व मकर संक्रांति पारंपरिक रूप से लोग पवित्र नदियों में स्नान करके सूर्य देवता को जल चढ़ाकर मनाते हैं सीधी जिले में स्थित पवित्र सोन नदी और उसकी अन्य सहायक नदियों में मकर संक्रांति के मौके पर मेले लगते हैं जहां पर लाखों लोग सोन नदी गोपद नदी सहित अन्य पवित्र नदियों में स्नान करके सूर्य देवता को जल चढ़ाते हैं और सोन नदी के तट पर लगे मेलों का आनंद उठाते हैं सीधी जिले में भी मकर संक्रांति के मौके पर जगह-जगह मेले लगे सीधी शहर से लगे गऊघाट सोन नदी तट पर मकर संक्रांति का मेला पारंपरिक रूप से 2 वर्षों के बाद लगा मेले में लाखों की संख्या में भक्त उम्र पड़े और सोन नदी में स्नान करके सूर्य देवता को जल चढ़ाया। पवित्र सोन नदी में स्नान करने के बाद गऊघाट सोन नदी तट पर लगे मेलों में पहुंचकर लोगों ने मेले का आनंद उठाया झूले झूले मिठाइयां खाई गन्ने और अन्य कई घरेलू सामग्री आखरी दी मेले में भारी भीड़ को देखते हुए कमर्जी पुलिस और सीधी पुलिस द्वारा पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे वहीं यातायात पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे

News TOP Footer