बीजेपी के वशिष्ठ पांडे ने सिहावल विधानसभा से इसरो – इशारो में जताई दावेदारी

सीधी धर्मेंद : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे अलग-अलग पार्टियों के नेता मीडिया के माध्यम से इशारों ही इशारों में अपनी मनपसंद विधानसभा सीटों के लिए दावेदारी जताना शुरू कर दिए हैं विधानसभा चुनावों के लिए अब कम समय बचा हुआ है इसलिए नेता अब भूमिका बनाकर मीडिया के जरिए जनता और अपनी पार्टी को दिखाने के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत करने लगे हैं 13 जनवरी को सीधी शहर के उच्च विश्राम गृह में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह संयोजक संभागीय प्रभारी संस्कृत प्रकोष्ठ वशिष्ठ पांडे ने नव वर्ष के मौके पर पत्रकारों की औपचारिक चाय पार्टी बुलाई चाय पार्टी के दौरान वशिष्ठ पांडे ने मीडिया को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने प्रकोष्ठ के माध्यम से मैं आने वाले चुनावों में पूरे संभाग में भाजपा की स्थिति को मजबूत करने में लगा हुआ हूं औपचारिक चर्चा के दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जब उनसे उनकी चुनावी दावेदारी के संबंध में पूछा गया तो वह खुलकर तो कुछ नहीं बोले लेकिन इशारों इशारों में अपने दावेदारी को जताते हुए कहा कि अंतिम निर्णय पार्टी को लेना है चाय पार्टी के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने वशिष्ठ पांडे से सीधी जिले में विधानसभा चुनावों की उनकी दावेदारी के संबंध में सवाल उठाए तो उन्होंने कहा कि सिहावल विधानसभा मेरी जन्म भूमि और कर्म भूमि है जब उनसे सवाल किया गया कि आप सिहावल विधानसभा से टिकट के लिए अपेक्षित है तो उन्होंने कहा मैं भी इंसान हूं अपेक्षा सबकी होती हैं लेकिन अंतिम निर्णय पार्टी को लेना है पार्टी जो भी निर्णय करेगी मैं उसे स्वीकार कर लूंगा।
