हिंदू जागरण मंच ने सीधी शहर में निकाली विशाल भगवा यात्रा

सीधी धर्मेंद : 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के मौके पर हिंदू जागरण मंच सीधी द्वारा सीधी शहर के छत्रसाल स्टेडियम से भगवा यात्रा का आयोजन किया गया भगवा यात्रा में मुंबई इलाहाबाद मथुरा सहित अन्य कई जगहों के साधु.संत शामिल हुए भगवा यात्रा में पहुंचे साधु संतों का स्वागत सत्कार किया गया भगवा यात्रा को संबोधित करते हुए साधु.संतों ने कहा कि हिंदू समाज अलग.अलग मुद्दों अलग.अलग विचारधाराओं को लेकर बिखरा हुआ है उसे एक होना चाहिए। शहर के छत्रसाल स्टेडियम में हिंदू जागरण मंच द्वारा कार्यक्रम के अनुरूप लोगों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई थी लेकिन कहीं ना कहीं मंच से जो बातें हिंदुओं में बिखराव की साधु.संतों ने कही बात परिलक्षित होती दिखाई पड़ी और कार्यक्रम में अधिकांश कुर्सियां उसकी गवाह बनी। छत्रसाल स्टेडियम में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद शहर में भगवा यात्रा निकाली गई जिसमें साधु संत और बड़ी संख्या में पुरुष शामिल हुए भगवा यात्रा शहर के सभी प्रमुख मार्गो से होकर निकली कई जगह भगवा यात्रा का स्वागत किया गया।भगवा यात्रा के दौरान पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
