युवा दिवस पर सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणयाम का हुआ आयोजन


सीधी धर्मेंद : 12 जनवरी को स्वामी विवेकानन्द जी के जन्म-दिवस “युवा दिवस’’ के उपलक्ष्य में सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणयाम जिले के सभी स्कूल-कॉलेजों तथा शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित किया गया। जिला मुख्यालय स्थित शा उत्कृष्ट उ मा वि क्र 1 में आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, कलेक्टर साकेत मालवीय, सीईओ जिला पंचायत राहुल धोटे, एसएमडी गोपद बनास नीलेश शर्मा, समाजसेवी डॉ राजेश मिश्रा, चंद्र मोहन गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ समाजसेवी, अधिकारी/कर्मचारी छात्र-छात्राओं द्वारा सहभागिता की गई। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान का युवाओं के प्रति संदेश का प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री ने छात्र छात्राओं को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा उन्हें शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया।
