महिला आरक्षण विधयेक नारी शक्ति का सम्मान – मुख्यमंत्री का जताया आभार।

0 102
Main Ad1

 

भवाली- भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने महिला आरक्षण विधेयक को राजभवन की स्वीकृति मिलने पर इसे बड़ी जीत बताया है। महामंत्री भावना मेहरा ने कहा कि की हाइकोर्ट द्वारा महिला आरक्षण पर रोक के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी संवेदनशील राजनीतिज्ञ की छाप छोड़ते हुवे नवंबर माह में आयोजित विधानसभा सत्र में सदन के भीतर सर्वसम्मति से महिला आरक्षण विधेयक पास करा राजभवन भेजा जिसे मंगलवार को राज्यपाल की मंजूरी मिल गयी कहा कि विधेयक लागू होने से प्रदेश की विभिन्न राजकीय सेवाओ में महिलाओं को 30 प्रतिशत के क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिलना सुनिश्चित हो गया है जो महिलाओं को और सशक्त बनने में उनकी मदद करेगा कहा कि मुख्यमंत्री धामी हर वर्ग के हितो की रक्षा करते हुवे कार्य कर रहे है मुख्यमंत्री लगातार प्रवास कर जनता की समस्या सुन अधिकारियों को तत्काल समाधान के लिये निर्देशित कर रहे है जो जनता के प्रति उनकी संवेसनशीलता को दर्शाता है।

News TOP Footer