भरतपुर में 501 गरीब महिलाओं को पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने किया कम्बल का वितरण


सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के रामपुर नैकिन तहसील के अन्तर्गत ग्राम पंचायत भरतपुर में ब्लाक महिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा आयोजित नव वर्ष मिलन कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया के द्वारा 501 गरीब महिलाओं को कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष कमलेश सिंह, प्रदेश महामंत्री श्रीमती रंजना सिंह, श्रीमती कुमुदनी सिंह, श्रीमती नीलम सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ज्ञानेन्द्र अग्रिहोत्री, पूर्व जनपद अध्यक्ष केडी सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप द्विवेदी, ब्लाक महिला कांग्रेस अध्यक्ष रामपुर नैकिन श्रीमती वसुधा सिंह उपस्थित रहें। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने कहा कि ठंड के समय गरीबो को कंबल का सहयोग करने से बढ़कर दूसरा अन्य कोई पुण्य का कार्य नही हो सकता। हर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गरीब लोगो की मदद में आगे आना चाहिये। उन्होंने आगे कहा कि श्रीमती वसुधा सिंह महिलाओं की मदद के लिए जो प्रयास कर रही है उसकी जितनी प्रशंसा की जाये कम होगी। इसी तरह कांग्रेस का हर सक्षम कार्यकर्ता को अपने-अपने स्तर से काम कर कांग्रेस को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने उहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एक जुटता के साथ एक-दूसरे की मदद एवं सहयोग करते हुये आम जनता की सेवा में जुट जायें। अतिथियों का स्वागत करते हुये ग्राम पंचायत भरतपुर की सरपंच एवं ब्लाक कांग्रेस रामपुर नैकिन की महिला अध्यक्ष श्रीमती वसुधा सिंह ने कहा कि हम सबके नेता पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने जो हमें जिम्मेदारी सौपी है उस दायित्व का पूरी निष्ठा के साथ पालन कर रही हूँ और महिलाओं को कांग्रेस पार्टी में जोडऩे का काम कर रही हूं। मुझे इसी तरह आप और कांग्रेस जनो का सहयोग मिलता रहे। ताकि मै और मेरी महिला टीम उत्साह और उर्जा के साथ पार्टी को मजबूत करने का काम करती रहें। कार्यक्रम में भरतपुर, सगौनी, खारा, खरहना, पटना, शरदा, मझिगवां, बघवार, चोरगड़ी, बुढग़ौना, कपुरी कोठार, भैसरहा, अमिलई, गड़हरा, बाघड़, चोभरा दिग्विजय सिंह, नैकिन, रघुनाथपुर, मऊ की करीब 501 गरीब महिलाओं को कंबल एवं 200 पुरुषों को शाल का भी वितरण किया गया। नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित उक्त कार्यक्रम में लोगों की भीड़ आरंभ से लेकर अंत तक बनी हुई थी। साथ ही लोगो में काफी उत्साह भी देखा गया।
