भारतीय जनता पार्टी का सिहावल विधानसभा का सुघोष प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सुघोष अभियान के प्रशिक्षण वर्ग जिले भर में आयोजित किए जा रहे हैं इसी तारतम्य में भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य में सिहावल विधानसभा का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पांडे ने कहा कि सुघोष आगामी दिनों में संपन्न होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में विजय श्री का उद्घोष करेंगा। सुघोष के लिए किए जाने वाले करणीय कार्यों को पार्टी के संदर्भ में व्यापक रूप से विभिन्न उदाहरण एवं संस्करण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को बताया। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म का उपयोग पार्टी हित में कैसे हो सकता हैए उसका सही नियोजन और प्रयोग को प्रदेश मंत्री श्री पाण्डेय ने विस्तार से कार्यकर्ताओं को बताया। सुघोष के जिला प्रभारी जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने सुभाष की संकल्पना एवं इसके पीछे छुपी पार्टी की मंशा को विस्तार से कार्य योजना सहित कार्यकर्ताओं के सामने रखा। बूथ स्तर तक घर घर सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा की गतिविधियां एवं कार्यक्रम पहुंचाने के लिए सुघोष होए इसका उपयोग करें। सिहावल विधानसभा के विस्तारक और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य राजेंद्र पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सुघोष के माध्यम से सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर छा जाएं। इसका सही उपयोग पार्टी हित में कैसे किया जा सकता है ए सभी कार्यकर्ताओं को बताएं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सिहावल मंडल अध्यक्ष राजेश्वर पटेलए जिला उपाध्यक्ष अमलेश्वर चतुर्वेदीए सुघोष प्रशिक्षक मनोज तिवारीए वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर शुक्लएनरेंद्र सिंह चंदेलए जिला सह संयोजक अक्षय तिवारी एजितेंद्र तिवारीए मण्डल संयोजक सुनील विश्वकर्माएघनश्याम गुप्ताए भोले सिंहए संतोष पाण्डेयए जितेंद्र सिंह सहित आईटी एवं शोसल मीडिया के कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।
