मतगणना स्थल पर कानून व्यवस्था स्थिति बनाये रखने के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त

0 508
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार ग्राम पंचायतों के आम/उप निर्वाचन 2022 (उत्तरार्द्ध) के मतों की गणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा विकासखण्ड मुख्यालय पर दिनांक 09.01.2023 को प्रातः 8 बजे से होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) साकेत मालवीय ने आदेश जारी कर जनपद पंचायत सीधी, रामपुर नैकिन, कुसमी एवं सिहावल (मुख्यालय बहरी) के अंतर्गत मतगणना का कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न कराने एवं मतगणना स्थल पर कानून व्यवस्था स्थिति बनाये रखने के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
जारी आदेशानुसार जनपद पंचायत सीधी के लिए नीलेश शर्मा अनुविभागीय अधिकारी गोपद बनास को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार रामपुर नैकिन के लिए एस.पी. मिश्रा अनुविभागीय अधिकारी चुरहट को, सिहावल के लिए नीलाम्बर मिश्र अनुविभागीय अधिकारी सिहावल एवं कुसमी के लिए आर.के. सिन्हा अनुविभागीय अधिकारी कुसमी को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। श्रेयस गोखले डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट को रिजर्व के रूप में नियुक्त किया गया है। उक्त मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया गया है कि सौंपे गये मतगणना स्थल पर दिनांक 09.01.2023 को प्रातः 7.30 बजे उपस्थित होकर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करेगें।

News TOP Footer