कलेक्टर ने दिलाई अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुशासन की शपथ

0 116
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सुशासन सप्ताह के तहत कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बी के पाण्डेय, एसडीएम गोपद बनास नीलेश शर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रेयस गोखले सहित उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों ने सुशासन दिवस की शपथ ली। इसी प्रकार जिले के अन्य कार्यालयों में भी कार्यालय प्रमुखों द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने की शपथ दिलाई गई। उल्लेखनीय है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदंडों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्म दिवस 25 दिसंबर के एक दिन पूर्व 24 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। 24 दिसंबर 2022 को शासकीय अवकाश होने के कारण 23 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।

News TOP Footer