पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस अधिकारियो को अपराधियों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये

0 570
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया । बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय नारायण कुमरे, एसडीओपी कुसमी रोशनी सिंह ठाकुर, डीएसपी अजाक सचिदानंद तिवारी एवं समस्त थाना एवं चौकी के प्रभारी तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित अपराधों का तुलनात्मक अवलोकन किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये जाकर अधिकतम एवं त्वरित अपराध निकाल हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में विशेष कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया की अधिकतम अपराधों का निराकरण कर जल्द से जल्द कर पीड़ित को न्याय दिलाएं । आमजन द्वारा की गई शिकायत की जल्द से जल्द जांच कर उचित वैधानिक कार्रवाई कर शिकायत करता को न्याय दिलवाएं। लोक शांति में बाधक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधित कार्रवाई करें। स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंट के आरोपियों को शीघ्र अति शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायालय पेश करें एवं लंबित की संख्या को शून्य पर लाएं। महिला एवं बच्चों के विरुद्ध घटित हुई अपराधों को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर कठोर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। महिला संबंधी अपराधों में प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करें। गंभीर एवं चिन्हित मामलों में त्वरित एवं प्रभावी विवेचना करें। खनिज का अवैध खनन एवं परिवहन करने वाले आरोपियों पर कठोर वैधानिक कार्यवाही कर प्रयुक्त वाहनों के राजसात की कार्यवाही करवाएं। भू माफिया ,अवैध शराब व्यापारी, खाद बीज की कालाबाजारी, राशन कालाबाजारी एवं चिटफंड कंपनियां चलाने वाले आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही कर उक्त मामलों के अपराध को पूर्ण रूपेण समाप्त करें। चोरी एवं गृहभेदन के आरोपियों की पता तलाश कर चोरी की गई संपत्ति का शत प्रतिशत वापस करवाने का प्रयास करें। बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा अच्छा कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी को पुरस्कृत किया जाकर गोष्ठी समाप्त की गई ।

News TOP Footer