समाजवादी पार्टी सीधी के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए उत्तर प्रदेश के कई बड़े नेता

0 695
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 20 दिसंबर को सीधी शहर के पूजा पार्क में समाजवादी पार्टी का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री समाजवादी नेता व्यास गौड उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के महासचिव कृष्णमूर्ति यादव पूर्व जिला अध्यक्ष प्रयागराज उत्तर प्रदेश संदीप सिंह यादव सुश्री नेहा सिंह यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी छात्र महासभा उत्तर प्रदेश, वजीर खान प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी अल्पसंख्यक सभा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह पटेल, मध्य प्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव राम प्रताप यादव की उपस्थिति में किया गया आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारंभ अतिथियों ने समाजवाद के जनक नेता और समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर की कार्यकर्ता सम्मेलन में अतिथियों का स्वागत किया गया कार्यकर्ता सम्मेलन में लोगों को संबोधित करते हुए पार्टी के नेताओं ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस की सरकार ने लोगों के साथ छल कपट और धोखा किया है मध्यप्रदेश में महंगाई चरम पर है बेरोजगारी और गरीबी से लोक करा रहे हैं लोगों की समस्या को सुनने वाला कोई नहीं है समाजवादी पार्टी इन दोनों पार्टियों के द्वारा पैदा की गई मुसीबतों से प्रदेश की जनता को बचाएगी आगे वक्ताओं ने कहा कि जनता ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों की करनी और कथनी को देख लिया है आप उसे आने वाले 2023 के चुनाव में फैसला करना है पूजा पार्क में कार्यकर्ता सम्मेलन के समापन के बाद मौजूद सभी अतिथियों दूर-दूर से आए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पैदल रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर मध्य प्रदेश के राज्यपाल के नाम का ज्ञापन जिले के एसडीएम नीलेश शर्मा को सौंपा समाजवादी पार्टी ने 21 सूत्री मांगों के सौपे गए ज्ञापन में मांग की है कि हर गरीब भूमि परिवार को एक हेक्टेयर जमीन दी जाए बेरोजगारों को रोजगार अथवा बेरोजगारी भत्ता दिया जाए महंगाई और भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए इसके साथ ही अन्य मांगों को समय सीमा में पूरा किए जाने की मांग की है साथिया चेतावनी भी दी है कि यदि इन मांगों को समय सीमा में पूरा नहीं किया गया तो वह सरकार के खिलाफ और बड़ा आंदोलन करेंगे अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपने के बाद सीधी जिले में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल होने आए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में मुलायम सिंह कैबिनेट के पूर्व मंत्री रहे व्यास गौड से एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने समाजवादी पार्टी के मध्य प्रदेश में चुनावी तैयारियों को लेकर कई सवाल खड़े किए एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने कहा कि आपके जमीनी कार्यकर्ता मेहनत करते हैं और जब चुनाव का समय आता है तो आप पैराशूट से आए हुए नेताओं को टिकट दे देते हैं जिसका जवाब देते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री ने कहा कि इस बार ऐसा नहीं होगा और हम जमीनी कार्यकर्ताओं को ही टिकट देंगे इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री व्यास गौड़ और मध्य प्रदेश के समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह पटेल ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ के पूछे गए सवालों के जवाब दिए। 2023 का चुनाव नजदीक है ऐसे में सीधी जिले में समाजवादी पार्टी को खड़ा करने के लिए उत्तर प्रदेश के बड़े नेताओं का आना इस बात की ओर इशारा करता है कि आने वाले कुछ महीनों में यहां पर समाजवादी पार्टी की स्थिति बदलने वाली है और जो पार्टी विगत तीन-चार वर्षों से गुमनाम थी वह अब एक बड़ी ताकत के रूप में फिर से उभर कर सामने आएगी और बीजेपी कांग्रेस के लिए निश्चित तौर पर मुश्किलें खड़ी करेगी।

News TOP Footer