सीधी विधानसभा का त्रिस्तरीय ग्रामीण निकाय जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण वर्ग हुआ आयोजित

0 644
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में आयोजित सीधी विधानसभा का त्रि स्तरीय ग्रामीण निकाय जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण वर्ग स्थानीय राज तिलक पैलेस में भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ राजेश मिश्रा, वीरेंद्र गोयल सिंगरौली, गिरीश द्विवेदी सिंगरौली, प्रज्ञा त्रिपाठी रीवा, अनिल पटेल रीवा एवं जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। उद्घाटन सत्र में सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला ने कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति को समझने का प्रशिक्षण वर्ग एक सुनहरा अवसर है। जनप्रतिनिधियों कि समाज के प्रति जिम्मेवारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से विधिवत रूबरू होने का नाम ही प्रशिक्षण वर्ग है। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने वर्ग की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए कहा कि जिले के तीन विधानसभा सिहावल, धौहनी एवं चुरहट के प्रशिक्षण वर्ग विगत दिनों संपन्न हो चुके हैं। आज सीधी विधानसभा के नवनिर्वाचित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण वर्ग आरंभ हो रहा है। निश्चित रूप से इस प्रशिक्षण वर्ग से सभी जनप्रतिनिधियों में कला कौशल एवं व्यक्तित्व का सर्वांगीण एवं बहुमुखी विकास होगा और जनता के विकास के लिए समर्पित रहे । जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं संगठन विस्तार सुदृढ़ीकरण में हमारी भूमिका विषय पर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य गिरीश द्विवेदी, हम भाजपा में क्यों, पार्टी का इतिहास एवं विकास वर्तमान परिदृश्य में सिंगरौली जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, ग्राम स्वराज में जनभागीदारी का महत्व एवं महिलाओं एवं युवाओं की भूमिका विषय पर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रज्ञा त्रिपाठी रीवा, जिला उपाध्यक्ष बद्री मिश्रा, सोशल मीडिया का जनप्रतिनिधियों के लिए महत्व प्रदेश के भाजपा सह मीडिया प्रभारी अनिल पटेल ने कार्यकर्ताओं का विस्तार से वैचारिक प्रबोधन किया।

News TOP Footer