थाना क्षेत्र मझौली अंतर्गत ग्राम सिरौली में ट्रैक्टर पलटने से अधेड़ व्यक्ति की हुई मौत

0 791
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : थाना क्षेत्र मझौली अंतर्गत ग्राम सिरौली में ट्रैक्टर में कल्टीबेटर लगा इंजन पलटने से एक अधेड़ व्यक्ति की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को योगेन्द्र मिश्रा पिता राजमोहन मिश्रा उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम पंचायत सिरौला अपने नए ट्रैक्टर से जुताई करके ग्राम सिरौली से अपने घर सिरौला जा रहे थे जैसे ही सिरौली में मड़वास मझौली मुख्य मार्ग से कच्चे मार्ग के लिए ट्रैक्टर घुमाया इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे पत्थरों के ढेर में चढ़ गया और पलट गया, ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर चला रहा व्यक्ति दब गया। घटना मुख्य मार्ग के किनारे हुई जिससे तुरंत आस पास मौजूद लोग पहुंचे और ट्रैक्टर के नीचे दबे व्यक्ति को निकाला गया, तब तक अधेड़ की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा परिजनों को दी गई। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों में चीख पुकार मच गई। मामले की सूचना परिजनों द्वारा मझौली पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची मझौली पुलिस द्वारा घटना स्थल का मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम के लिए मझौली मर्चुरी भेज दिया गया। शव के पोस्टमार्टम बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

News TOP Footer