शिवराज सिंह की आयोजित सभा कार्यक्रम को पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने स्टंट और नौटंकी करार दिया

0 111
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मध्य प्रदेश में चुनावों की आहट के साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश व्यापी दौरा शुरू हो चुका है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों में पहुंचकर अपनी सरकार की उपलब्धियां और स्थानीय विकास ओ को गिना कर लोगों के मन भाजपा का समर्थन करने के लिए टटोलने लगे हैं उसी कड़ी में 10 दिसंबर को सीधी जिले के बाईपास स्थित थोक सब्जी मंडी के सामने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान स्वीकृत पत्र वितरण का विशाल कार्यक्रम आयोजित किया इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता स्व सहायता समूह पटवारी सचिव सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी पूरा अमला रात दिन एक करके मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के लिए भव्य कार्यक्रम आयोजित करने में सफल रहा कार्यक्रम में पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कार्यक्रम में अच्छी खासी भीड़ देखकर काफी खुश नजर आए और उन्होंने जनता तक अपनी बातें और शासन की योजनाएं पहुंचाई और जनता का आने वाले चुनाव के लिए उनका समर्थन करने के लिए कई बार हाथ उठावाकर उनका मन टटोला कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने कई तरह के रंग दिखाएं इस दौरान उन्होंने कभी भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को डराया कई बार जनता से भ्रष्टाचार की सूचना उनको देने के लिए कहा फिर एक कदम और आगे बढ़ कर शिकायत के आधार पर सीधी जिले के तीन अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया अंत में जनता से पूछा भी कि मैं जो कर रहा हूं ठीक है या नहीं और सफल कार्यक्रम के बाद शिवराज सिंह सीधी जिले की जनता से फिर समर्थन करने का वादा लेकर वापस चले गए वही शिवराज सिंह के जाते ही कार्यक्रम की कमियों और खामियों को पकड़ कर बैठी कांग्रेस पार्टी ने 11 दिसंबर को सीधी शहर के उच्च विश्राम गृह में मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल जिला कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद सिंह चौहान जिला कांग्रेस के संगठन मंत्री दयाशंकर पांडे सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारियों की मौजूदगी में पत्रकार वार्ता आयोजित करके शिवराज सिंह की आयोजित सभा कार्यक्रम को पूरी तरह से स्टंट और नौटंकी करार दे दिया पत्रकार वार्ता में मोर्चा खोलते हुए पूर्व मंत्री सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल ने कहा कि जनता और सरकारी पैसे का दुरुपयोग करके मुख्यमंत्री ने इस जिले में यह विशाल कार्यक्रम आयोजित किया है जिसकी हम घोर निंदा करते है। पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा कार्यक्रम में तीन अधिकारियों के किए गए सस्पेंशन पर भी सवाल खड़ा किया और कहा कि यदि मुख्यमंत्री इन लोगों के पीछे कौन थे अगर उन पर भी कार्यवाही करें तो मैं उनका समर्थन करूंगा। पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक कमलेश्वर पटेल ने जिले में शासन की योजनाओं की गड़बड़ियों को भी गिनाया साथी पत्रकारों को यह भी बताया कि कार्यक्रम में सीधी शहर में बने नवीन बस स्टैंड का भी लोकार्पण कर दिया गया लेकिन नगर की प्रथम महिला नगर पालिका अध्यक्ष को उपेक्षित करके उनका भी अपमान किया है। पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री और सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल ने पत्रकारों के द्वारा पूछे गए कई सवालों के जवाब दिए। पत्रकार वार्ता के दौरान जिले के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार मौजूद थे।

News TOP Footer