जनपद पंचायत सीधी के ग्राम पंचायत मोहनिया के आधा सैकड़ा महिला ग्रामीणों ने जिले के कलेक्टर से शिकायत की

0 341
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 6 दिसंबर को जिला पंचायत में आयोजित जनसुनवाई में जनपद पंचायत सीधी के ग्राम पंचायत मोहनिया के आधा सैकड़ा महिला ग्रामीणों ने जिला पंचायत पहुंचकर जनसुनवाई में जिले के कलेक्टर को आवेदन सौंपकर बताया कि ग्राम पंचायत में देव घटा शिव मंदिर घाट निर्माण में अनियमितता करते हुए राशि गमन कर ली गई है इसके साथ ही जनसुनवाई में अपना शिकायती आवेदन देने आई महिलाओं ने बताया कि आवास योजना बकरी पालन योजना किचन शेड योजना सहित अन्य कई योजनाओं के लाभ उनको नहीं मिले हैं जबकि राशि निकाली जा चुकी है जिले के कलेक्टर को जनसुनवाई में अपना आवेदन देने के बाद अपनी फरियाद लेकर आई महिलाओं ने मीडिया को अपनी समस्या से अवगत कराया और जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से मामले की जांच कराकर न्याय दिए जाने की मांग की।

News TOP Footer