डॉ.अनिल सिंह की कविताओं शब्दों की नाव का होगा मंचन तैयारी जोरों पर

0 89
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : डॉ.अनिल सिंह के मार्गदर्शन में दिनाँक 29 नवम्बर से 11 दिवसीय निःशुल्क प्रस्तुति परक कविता मंचन कार्यशाला सीधी के बैजनाथ सभागार में अनवरत चल रही है।कार्यशाला में संजय गांधी महाविद्यालय के अंग्रेजी के व्याख्याता अनिल सिंह की कविता संग्रह “शब्दों की नाव” का मंचन शहर के युवा रंग निर्देशक रोशनी प्रसाद मिश्र के निर्देशन में 9 दिसम्बर को होना है जिसकी तैयारी जोरों पर चल रही है।कार्यशाला की परिकल्पना नीरज कुंदेर की थी।कार्यशाला में कविता मंचन की तैयारी के साथ -साथ नीरज कुंदेर द्वारा स्टोरी टेलिंग,पोएट्री राइटिंग, थियेटर गेम एवं एक्सरसाइज भी कराया जाता है तथा रंगमंच की बारीकी भी बताई जा रही है।आयोजन इन्द्रवती नाट्य समिति एवं एक्सट्रीम आर्ट एण्ड एजुकेशनल सोसायटी सीधी का है।कार्यशाला का प्रबन्धन आर्ट ऑन क्लिक कर रही है एवं संयोजन रंगपटल परफार्मिंग आर्ट सोसायटी द्वारा किया जा रहा है।अन्य सहयोगियों में रजनीश जायसवाल एवं प्रजीत साकेत हैं।

News TOP Footer