समाजवादी पार्टी के सदस्यता प्रभारी सदस्यता अभियान पर निकले

सीधी धर्मेंद : देश की प्रमुख राजनीतिक दलों में सुमार समाजवादी पार्टी ने मप्र में आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। जिसके तहत सर्व प्रथम पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारियों ने युवा मतदाताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने की मुहिम छेड़ी हैं। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जय सिंह राजू ने जानकारी देते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार सदस्यता अभियान के साथ साथ युवा जोड़ों की नीति अपनाई जा रही हैं जिसके तहत पार्टी के प्रदेश सचिव एवं शहडोल संभाग के सदस्यता प्रभारी श्रवण विश्वकर्मा बबलू एवं वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष चंद्रभान यादव आज से अभियान को सफल बनाने निकल पड़े हैं। श्री सिंह ने बताया कि जनसंपर्क के दौरान यह भी साफ हो गया है कि प्रदेश की जनता अब तीसरे विकल्प की तलाश में है ऐसे में समाजवादी पार्टी से बड़ा संगठन मध्यप्रदेश में नहीं है जो इन दलों के बीच अपनी जगह बनाकर प्रदेश की जनता को न्याय दिला सके।श्री राजू ने बताया कि प्रदेश की जनता अब भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस पार्टी की वादाखिलाफी नीति को भलीभांति समझ चुकी हैं, इस बार समाजवादी पार्टी को प्रदेश की जनता का आशीर्वाद अवश्य मिलेगा।
