पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने विग्यप्ति जारी करके कहा भाजपा में जाने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता

0 233
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने एक विग्यप्ति जारी करके उनके कांग्रेस छोड़ने और भाजपा में जाने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा है कि उनका भाजपा में जाने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता उनहोंने भाजपा द्वारा फैलाई जा इस अफवाह को सिरे से खारिज कर दिया है उन्होंने कहा कि वे पहले भी कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि वे कांग्रेस में थे, हैं और रहेंगे उन्होंने कहा कि मैं फिर से बताना चाहते हैं कि मीडिया या सोशल मीडिया में वायरल होने की खबरें सिर्फ भाजपा की शिगुफेबाजी है और वह पूरी तरह निराधार और असत्य है| भारत छोडो यात्रा में मिल रहे अपार जन समर्थन से विचलित होकर भाजपा झूठ बोलने और भ्रम फैलाने में लगी हुई है अजय सिंह ने कहा कि आज पूरा देश भाजपा की साजिशों के खिलाफ राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा के साथ चल पड़ा है विघटनकारी और आपसी सद्भाव बिगाड़कर राजनीतिक स्वार्थ सिद्ध करने की साजिशों का पर्दाफाश हो रहा है भारत जोड़ो यात्रा से बौखलाए हुए भाजपा के लोग इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं जिनसे सावधान रहने की जरूरत है अजय सिंह ने कहा कि देश की एकता, अखंडता, सद्भाव और आपसी भाईचारा के लिए आरम्भ की गई “भारत जोड़ो यात्रा” देश की आजादी की दूसरी लड़ाई है| जो भी देश से प्रेम करता है और संविधान तथा लोकतंत्र की रक्षा करना चाहता है, उसे निश्चित ही इसमें शामिल होकर अपना योगदान देना चाहिए।

News TOP Footer