कांग्रेस ने आदिवासियों के हित में लागू किए थे कानून,क्रियान्वयन में असफल रही भाजपा सरकार कहा ज्ञान सिंह ने

सीधी धर्मेंद : भाजपा की शिवराज सरकार के द्वारा पिछले 18 वर्षों से आदिवासियों के हितों पर कुठाराघात किया जा रहा है चुनाव नजदीक आते देख शिवराज सिंह को आदिवासी भाइयों की याद सताने लगी और जो कानून के प्रावधान पूर्व से मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार के जमाने से लागू हैं उन्हें लेकर आदिवासियों को भ्रमित करने का प्रयास भाजपा द्वारा किया जा रहा है विग्यप्ति के माध्यम से उक्त आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने आगे कहा कि भाजपा के द्वारा राष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पद का राजनीतिकरण कर अपने प्रचार और प्रसार के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है मध्यप्रदेश में पेसा एक्ट के अंतर्गत आदिवासी भाइयों को प्राप्त अधिकार पूर्व से लागू है जमीनों के क्रय विक्रय, लघु वनोपज, जल जंगल जमीन पर मालिकाना हक के साथ-साथ ग्राम पंचायतों में आदिवासी भाइयों को पूर्व से आरक्षण प्राप्त है यही सब प्रावधान पेसा एक्ट में भी हैं पूर्व से लागू प्रावधानों को भाजपा सरकार द्वारा सही ढंग से क्रियान्वित नहीं किया गया जिसके कारण आदिवासी भाई अपने अधिकारों से वंचित रहे संविधान के अनुच्छेद 243 में पंचायतों में पूर्व से आदिवासियों को आरक्षण प्राप्त है आदिवासी भाइयों की जमीन को भू राजस्व संहिता की धारा 170 के तहत दूसरा क्रय नहीं कर सकता है, जंगल के अंदर उत्पादित होने वाली वनोपज पर कांग्रेस की सरकार ने पूर्व में आदिवासियों को अधिकार दिया हुआ है, वनोपज पर अधिकार के साथ तेंदूपत्ता पर बोनस दाऊ अर्जुन सिंह की महत्वपूर्ण देन आदिवासी समाज के लिए रही, और जिस पेसा एक्ट का गुणगान भाजपा कर रही है वह एक्ट 2014 से पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे दिलीप सिंह भूरिया की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा प्रस्तावित किया गया था जिसको कांग्रेस समर्थित एच डी देवगौड़ा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के समय लागू किया गया था लेकिन मध्य प्रदेश पेसा कानून पिछले 18 वर्षों से भाजपा सरकार ने लागू न कर आदिवासी समाज के हितों के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा की शिवराज सरकार के ऊपर आदिवासियों के हितों पर कुठाराघात करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि पिछले 18 वर्षों से प्रदेश में भाजपा की सरकार सत्ता में है उन्हें अभी तक आदिवासी भाइयों की याद क्यों नहीं आई, अब तक पेसा कानून क्यों लागू नहीं किया गया था,पेसा से संबंधित जो प्रावधान पूर्व से लागू है उनका उचित क्रियान्वयन क्यों नहीं किया गया था, और अब चुनाव नजदीक आते देख शिवराज सिंह को आदिवासी भाइयों का मोह सताने लगा है लेकिन प्रदेश का आदिवासी समाज अब भाजपा के बहकाने में आने वाला नहीं है, कांग्रेस सदैव आदिवासी समाज के हितों के लिए खड़ी रही है उनके उत्थान संरक्षण और विकास के लिए कांग्रेस की सरकारों ने सदैव नीतियां बनाई और भविष्य में भी उन्हें उनका अधिकार दिलाने का काम कांग्रेस ही करेगी, भाजपा चुनावों के समय इस तरह के हथकंडे अपनाकर हमेशा आम जनमानस को भ्रमित करने का प्रयास करती रही है लेकिन इस बार उनका षड्यंत्र कामयाब नहीं होगा।
