भाजपा सरकार की अदूरदर्शिता और अकर्मण्यता के चलते बहरी हनुमना मार्ग बंद कहा :- ज्ञान सिंह ने

सीधी धर्मेंद : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने एक विग्यप्ति जारी करके बहरी से हनुमना मार्ग बंद होने पर भारतीय जनता पार्टी सरकार पर अदूरदर्शिता,लेटलतीफी और अकर्मण्यता का आरोप लगाते हुए कहा कि सैकड़ों गांव के आम जनमानस को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है हनुमना से बहरी और बहरी से हनुमना जाने वाले लोगों को सीधी से गोल चक्कर लगाकर जाना पड़ेगा जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होगी, भाजपा कि सरकार प्रदेश में पिछले 18 वर्षों से सत्ता में है उक्त जर्जर पुल की मियाद लगभग 10 वर्ष पूर्व ही समाप्त हो चुकी थी लेकिन भाजपा सरकार की अनदेखी के चलते नए पुल का निर्माण नहीं हो सका और महज 3 वर्ष पूर्व जब पुराना पुल बिल्कुल टूटने की कगार पर पहुंच गया तब नए पुल के लिए संविदा मंगाई गई, उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार की लेटलतीफी, स्थानीय भाजपा के जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के चलते उक्त पुल के निर्माण का कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है जिसके कारण पुल अभी तक अधूरा बना पड़ा हुआ है और जिस गति से उसका निर्माण चल रहा है तो ऐसा प्रतीत होता है कि आने वाले दो-तीन वर्षों तक उक्त पुल का निर्माण नहीं हो पाएगा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने म. प्र. शासन एवं जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि सैकड़ों गांव के लोगों और जिले वासियों की समस्याओं को देखते हुए निर्माणाधीन पुल के कार्य में गति लाई जाए एवं दिन-रात कार्य करा कर उक्त पुल का निर्माण पूरा कर आवागमन सुलभ कराया जाए जिससे आम जनमानस को आवागमन में होने वाली दिक्कतों से मुक्ति मिल सके।
