फुल एक्शन मोड में है सीधी जिले के नव पदस्थ कलेक्टर साकेत मालवीय जारी है ताबड़तोड़ निरीक्षण

0 133
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के नव पदस्थ कलेक्टर साकेत मालवीय अपनी पदस्थापना के साथ ही फुल एक्शन में नजर आ रहे हैं और वह ताबड़तोड़ कई विभागों के और जनमानस से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं के निरीक्षण करके सुधार की कोशिश में लगे हुए हैं इसी कड़ी में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा बुधवार की रात शहर में रहने वाले जरूरतमंद लोगों व बाहर से आने वाले यात्रियों को ठंड से राहत प्रदान करने हेतु रैन बसेरों, बस स्टैण्ड, अस्पताल व अन्य सार्वजनिक स्थलों का आकस्मिक निरीक्षण कर आगामी दिनों में अलाव व्यवस्था करने के लिए नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि शहर में साफ सफाई नियमित रूप से हो ये सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शहर में जो भी पार्क है उसमें नियमित रूप से साफ सफाई, पौधों की कटाई समय-समय पर होती रहे। इस अवसर पर एसडीएम गोपद बनास श्री नीलेश शर्मा, तहसीलदार श्री दीपेन्द्र तिवारी सहित नगरपालिका के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

News TOP Footer