अधिकारी समय पर कार्यालय में उपस्थि रह कर जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन करें कहा कमलेश्वर पटेल ने

0 89
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : अधिकारी व कर्मचारी समय पर कार्यालय में उपस्थित रहकर जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन करें। उक्त निर्देश आज सिहावल में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक में विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने अधिकारियों को दिए। उन्होंने आगे कहा कि जनता जनार्दन से जुड़े कार्यों का त्वरित समाधान किया जाना चाहिए। विधायक श्री पटेल ने विभाग वार समीक्षा की, महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करने पर पाया कि विकासखंड में 228 कुपोषित बच्चे चिन्हित हैं। इन सभी बच्चों को तत्काल कुपोषण से बाहर निकालने की कार्यवाही करें। समीक्षा में विकासखंड में 77 भवन विहीन आंगनवाड़ी केंद्र पाए गए, इनके भवन के लिए शासन स्तर पर चर्चा कर भवन उपलब्ध कराने का प्रयास प्राथमिकता से करेंगे। समीक्षा में यह बात सामने आई की विकासखंड के आंगनवाड़ी केंद्रों में पिछले 3 माह से पोषण आहार प्राप्त नहीं हुआ है। इस पर विधायक श्री पटेल ने चिंता व्यक्त कर तत्काल पोषण आहार उपलब्ध कराने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की। विधायक श्री पटेल ने विद्युत मंडल की समीक्षा करने पर सिहावल विकासखंड में कुल 41 विद्युत ट्रांसफार्मर खराब पाए गए। इसमें बहरी डीसी में 24 एवं अमिलिया डीसी के 17 हैं जिन्हे शीघ्र बदलने की कार्यवाही के लिये संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। विधायक श्री पटेल ने पुलिस थाना एवं चौकी प्रभारियों से कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से हेलमेट, यातायात के नियमों एवं साइबर अपराध जिसमें नेट,ओटीपी एवं मोबाइल के माध्यम से अपराध घटित हो रहे हैं इसे रोकने के लिए जन समुदाय को जागरूकता करने के लिए अभियान चलाएं। राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए लंबित बरसाना, नामांतरण,सीमांकन एवं बीपीएल सूची में पात्र हितग्राहियों को जोड़ने की बात कही। प्राकृतिक आपदाओं, आगजनी के लंबित हितग्राहियों को शीघ्र राहत राशि प्रदान करने के साथ भू अर्जन, रेलवे लाइन व राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रभावितों को आर्थिक मुआवजा की राशि प्रदान करने के लिए कहा । स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए साईकिल वितरण,मध्यान्ह भोजन, निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण,छात्रवृत्ति वितरण एवं शून्य शिक्षक शाला,अतिथि शिक्षक में पात्र आवेदकों को ही शालाओं में रखने के लिए कहा। जनपद पंचायत विभाग में लंबित निराश्रित पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन,प्रधानमंत्री आवास के लंबित प्रकरणों को अभियान चलाकर कार्यवाही के लिए कहा। विधायक श्री पटेल ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क के अंतर्गत निर्मित सड़कों की जर्जर हालत पर चिंता व्यक्त करते हुए इन्हें शीघ्र मरम्मत करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। आजीविका मिशन के तहत स्व सहायता समूह को स्थान उपलब्ध कराने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही बैठक में अन्य विभागों की भी समीक्षा की गई। बैठक में उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्री श्रीमान सिंह,अनुभाग अधिकारी (राजस्व) श्री नीलांबर मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी,जनपद पंचायत श्री अनिल तिवारी,उपाध्यक्ष,जनपद पंचायत श्री मनोज सिंह सहित विकासखंड के अधिकारीगण उपस्थित थे।

News TOP Footer