व्यापारी संघ सीधी में चल रही चुनाव प्रक्रिया में आखिरी दिवस उम्मीदवारों ने भरे पर्चे

सीधी धर्मेंद : 14 नबम्बर को व्यापारी संघ सीधी चल रही चुनाव प्रक्रिया में आज नामांकन पत्र दाखिल करने के आखिरी दिवस में व्यापारी संघ सीधी के अध्यक्ष रहे लालचंद गुप्ता ने अपने प्रस्तावको एवं सैकड़ों समर्थकों के साथ अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन। इसके साथ ही व्यापारी संघ चुनाव के नामांकन फॉर्म जमा करने की आखिरी दिन उपाध्यक्ष पद के लिए विवेक सिंह हरिहर सोनी ने भी अपने पर्चे दाखिल किए वही अध्यक्ष पद के लिए सुरेश गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ चुनाव कार्यालय पहुंचकर अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन फॉर्म जमा कर दिया है व्यापारी संघ चुनाव की प्रक्रिया जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे व्यापारियों का उत्साह आधी इस चुनाव को लेकर बढ़ता जा रहा है नाम निर्देशन पत्रों की वापसी के बाद व्यापारी संघ चुनाव की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी की मुकाबला किनके किनके बीच में होगा।
