सीधी से लगे ग्राम बंजारी में वृहद विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

0 84
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला न्यायाधीश अमिताभ मिश्र के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी द्वारा कानूनी जागरूकता और आउटरीच के माध्यम से नागरिकों का सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत 31 अक्टूबर से दिनांक 13 नवंबर 2022 तक विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान के समापन अवसर पर 13 नवंबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ग्राम पंचायत बंजारी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में वृहद विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्रधान जिला न्यायाधीश श्री मिश्र ने कहा कि जिले में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार 31 अक्टूबर से 13 नवंबर तक विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कानूनी जागरूकता और आउटरीच के माध्यम से नागरिकों का सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इस संपूर्ण अभियान में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिले के ग्रामीण अंचलों से संपर्क किया गया तथा योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आर्थिक रूप से कमजोर तथा अन्य निर्योग्यता से ग्रसित लोगों को निःशुल्क और सक्षम विधिक सेवा उपलब्ध कराने हेतु दृढ़ संकल्पित है। शासन की समस्त लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त न होने की स्थिति में पात्र व्यक्ति जिला विधिक सेवा के कार्यालय में संपर्क कर सकता है, उनकी हर संभव मदद के प्रयास किए जाएंगे। अधिवक्तासंघ के अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह बघेल ने कहा कि हमें अपने मौलिक अधिकारों के साथ मौलिक कर्तव्यों को भी याद रखना चाहिए। यह हमारा कर्तव्य है कि हमारे मौलिक अधिकारों को इस प्रकार उपयोग में लाना चाहिए जिससे दूसरे के मौलिक अधिकारोें का हनन न हो। विशेष न्यायाधीश प्रशांत कुमार निगम द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं की जानकारी देते हुये निःशुल्क विधिक सहायता, मध्यस्थता, नेशनल लोक अदालत, स्थायी एवं निरंतर लोक अदालत, लोकोपयोगी लोक अदालत के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। श्री निगम ने बताया कि जिला प्राधिकरण के माध्यम से हर तरह की समस्याओं को निपटारा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किया जा सकता है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कविता दीप खरे ने उपस्थित जनसमुदाय को उक्त अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। शिविर के प्रारंभ में पैरालीगल वाॅलेंटियर अरविंद पटेल एवं उनकी टीम द्वारा स्थानीय भाषा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं को लोकगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश श्री मिश्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय सुधीर सिंह चैहान, प्रथम जिला न्यायाधीश विवेक कुमार सिंह, द्वितीय जिला न्यायाधीश राजेश कुमार श्रीवास्तव, तृतीय जिला न्यायाधीश नोरिन निगम, चतुर्थ जिला न्यायाधीश गौतम कुमार गुजरे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पुष्पक पाठक, न्यायाधीशगण लवकेश सिंह, शोभना मीणा, रेणु श्रीवास्तव, शुभांषु ताम्रकार, विशद गुप्ता, जिला विधिक सहायता अधिकारी सिद्धार्थ शुक्ला, बंजारी ग्राम के सरपंच विक्रम सिंह चैहान, पनवार ग्राम पंचायत के सरपंच वीरेन्द्र सिंह चैहान, प्राचार्य लालबहादुर सिंह, पैरालीगल वालेंटियर्स अजीत वर्मा, आशा शुक्ला, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण सहित गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

News TOP Footer