जिला पंचायत सीधी के उपाध्यक्ष श्रीमान सिंह ने की श्रीराम कथा में आरती

सीधी धर्मेंद : विगत 7 नवंबर से सीधी शहर के पूजा पार्क में चल रही श्रीराम कथा में 11 नवंबर को कथा व्यास आचार्य पंडित संजीव मिश्रा ने धनुष यज्ञ और राम विवाह की मनमोहक कथा सुनाई सीधी शहर के पूजा पार्क में कथा का श्रवण करने भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है देर शाम कथा समापन के अवसर पर आरती में जिला पंचायत सीधी के उपाध्यक्ष श्रीमान सिंह जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह भदोरिया को आरती का अवसर प्राप्त हुआ आरती के पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमान सिंह और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह भदौरिया ने कथा व्यास आचार्य पंडित संजीव मिश्रा का साल पहनाकर सम्मान किया पूजा पार्क में चल रही कथा का समापन 17 नवंबर को किया जाएगा।
