नव पदस्थ कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने पदभार ग्रहण किया एन टीवी इंडिया न्यूज़ के सवालों के दिए जबाब

सीधी धर्मेंद : मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी किए गए आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेशों के तहत 9 नवंबर को सीधी जिला कलेक्टर के पद पर नव पदस्थ कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया साकेत मालवीय 2014 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं श्री मालवीय जी इसके पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिंगरौली के पद पर पदस्थ थे पदभार ग्रहण करने के दौरान अपर कलेक्टर बी के पांडे उपखंड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। सीधी जिले के कलेक्टर का पदभार ग्रहण करने के बाद जिले के नवागत कलेक्टर साकेत मालवीय ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय का भ्रमण किया भ्रमण के दौरान कई कार्यालय में गए और व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिए कलेक्टर साकेत मालवीय ने नवीन निर्वाचन भवन का भी अवलोकन किया। कलेक्टर से साकेत मालवीय के कलेक्ट्रेट कार्यालय के अवलोकन के बाद एक विशेष मुलाकात के दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने उनकी कार्य प्राथमिकताएं जानी इसके साथ ही एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिले में खनिज संपदा का दोहन करके उद्योग धंधे संचालित करने वाली अल्ट्राटेक कंपनी के वेलफेयर से जिले के विकास के संबंध में उनकी प्रतिक्रिया ली जिस पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में कंपनी और जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करके और वेलफेयर फंड से जिले के विकास के लिए प्रयास किए जाएंगे जो नियम के तहत है कंपनी उसे पूरा करेगी। इसके साथ ही एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिले के नवागत कलेक्टर साकेत मालवीय से जिले में खाद की कमी का मुद्दा भी उठाया जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जिले में खाद बीज की कमी नहीं होने दी जाएगी।
