पायोनियर सीड्स कंपनी ने फसल प्रदर्शन कार्यक्रम का किया आयोजन

सीधी धर्मेंद : पायोनियर सीड्स कंपनी द्वारा जिले के सीधी जनपद अंतर्गत ग्राम तेंदुआ में किसान तेजबली सिंह के खेत में फसल प्रदर्शन का कार्यक्रम किया गया, जिसमें पायोनियर कंपनी के बीज की बेहतरीन क्वालिटी एवं अधिक उत्पादन के लिए जबलपुर के जेडीबीएम दिनेश पाटीदार एवं विवेक सिंह द्वारा कंपनी के उम्दा बीज प्रोडक्ट तथा बेहतर उत्पादन के लिए नई तकनीकी के बारे में समझाइश दी गई। कंपनी के वरिष्ठ धिकारी ने पायोनियर सीड्स के बारे में बताया कि पॉयोनियर सीड्स में उच्च गुणवत्ता होती है जो हम वादा करते है वह खेत से फसल तैयार होने के बाद स्वयं में प्रमाण है। कार्यक्रम के दौरान पायोनियर सीड्स कंपनी द्वारा कार्यक्रम में आए किसानों को खेतों में ही फसल की गुणवत्ता से संबंधित लाइव प्रदर्शन दिखाया और किसानो को सम्मनित भी किया गया i गया इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू रामजी सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्रशरण सिंह, कृषक आनंद मंगल सिंह कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर, डीलर, कंपनी के जिला प्रतिनिधि के के सिंह, ,बीज ब्यापारी संघ के दर्जनों ब्यापारी व 500 की संख्या में कृषक व ग्रामीण उपस्थित रहे।
