भारत जोड़ो यात्रा तैयारी के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह ने ली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक

0 114
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में समस्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक जवाहर कांग्रेस भवन सीधी में संपन्न हुई, उक्त बैठक में जिले में आयोजित होने वाली भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश एवं तैयारी के संबंध में चर्चा की गई,साथ ही आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव एवं 2024 के लोकसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए संगठन के विस्तार, पोलिंग बूथ स्तर पर बी एल ए एवं पदाधिकारियों की नियुक्ति,स्थानीय जनसमस्याओं को आंदोलन धरना प्रदर्शन के माध्यम से प्रशासन तक पहुंचाना, आम जनमानस की समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव प्रयास करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई, बैठक में ब्लाक अध्यक्षों को निर्देशित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि 1 माह के भीतर समस्त पोलिंग स्तर पर बीएलए एवं पदाधिकारियों की नियुक्ति कर स्थानी जनसमस्याओं को लेकर तहसील एवं विद्युत डी सी के घेराव का कार्यक्रम तय हो जिससे आम जनमानस की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन तक बात पहुंचाई जा सके, श्री सिंह ने आगे कहा कि वर्तमान में बुवाई का सीजन चल रहा है पार्टी के पदाधिकारी समितियों में पहुंचकर खाद बीज की उपलब्धता के संबंध में जानकारी एकत्रित करें, किसानों को समय पर खाद बीज उपलब्ध हो, जहां खाद बीज उपलब्ध नहीं हो पा रहा है उस संबंध में संबंधित अधिकारियों के माध्यम से किसानों की उचित सहायता करने का समुचित प्रयास हो, बिजली की उपलब्धता के संबंध में हुई संबंधित डीसी के अधिकारियों से चर्चा कर किसानों की सहायता की जाए, ग्राम पंचायत क्षेत्रों में रोजगार मूलक कार्य प्रारंभ हो जिससे मनरेगा के तहत ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को रोजगार मिल सके और पलायन रोका जा सके, विधवा,विकलांग, निराश्रित पेंशन,बीपीएल सूची में जिनके नाम नहीं जुड़े हैं उन्हें जुड़ाने का प्रयास किया जाए आवास योजना का लाभ जिन्हें नहीं मिला है उन्हें इस योजना का लाभ दिलाने का प्रयास हो यदि संबंधित विभाग में या अधिकारी या कर्मचारियों द्वारा सुनवाई नहीं होती है तो जिला कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से उक्त मांगों को उठाना हमारा दायित्व है इतने पर भी निराकरण नहीं होता है तो प्रदेश सरकार को घेरने के लिए और आम जनमानस,युवाओं किसानों की समस्या के निराकरण के लिए आंदोलन और धरना प्रदर्शन ब्लॉक स्तर पर किया जाए, इतने पर भी यदि समस्याओं का निराकरण नहीं होता है तो जिला कांग्रेस कमेटी जिला स्तर पर वृहद धरना प्रदर्शन और आंदोलन कर आम जनमानस की आवाज को उठाएगी और उन्हें उनका हक दिलाने का प्रयास करेगी।

News TOP Footer