अज्ञात नंबर के बुलावे पर उत्तर प्रदेश से चलकर सीधी आई किशोरी को पुलिस ने परिजनो के सुपुर्द किया

0 277
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले के मार्गदर्शन थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक योगेश मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश की लापता किशोरी को अपने सक्रिय कार्यप्रणाली के द्वारा किशोरी के परिजनों से संपर्क कर तत्काल सीधी बुलाते हुए सकुशल किशोरी को सुपुर्द किया है। बताया गया की थाना प्रभारी कोतवाली को सूचना प्राप्त हुई कि एक किशोरी पुराने बस स्टैंड सीधी में किसी अज्ञात नंबर वाले व्यक्ति को ढूंढते हुए परेशान घूम रही है एवम हुलिए से किशोरी नाबालिक लग रही है । सूचना प्राप्त होते ही मामला गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी द्वारा कोतवाली पुलिस टीम को मामले की जानकारी प्राप्त करने हेतु रवाना किया गया। कोतवाली पुलिस टीम तत्काल पुराना बस स्टैंड सीधी पहुंची एवम किशोरी से पूछताछ की तो उसने बताया कि किसी अज्ञात नंबर से बात करके वो सीधी तक आ गई है एवम सीधी आने के बाद अब नंबर नहीं लग रहा है और वह परेशान है । उसके पश्चात किशोरी को थाना लाया गया एवम उसके परिजनों से संपर्क किया गया एवं उनको उनकी किशोरी के बारे में बताया गया तो उन्होंने बताया कि जो पिछले 1 दिन से लापता है इसके पश्चात कोतवाली पुलिस द्वारा उसके परिजनों को कोतवाली सीधी बुलाया गया एवं किशोरी को महिला आरक्षक के साथ वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया एवम उसकी काउंसलिंग करवाई गई। किशोरी के परिजनों के आने के उपरांत वापस किशोरी को वन स्टॉप सेंटर से थाना लाया गया एवं सकुशल उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। परिजनों ने कृतज्ञ भाव से कोतवाली पुलिस का आभार व्यक्त किया एवं अपनी पुत्री को लेकर वापस अपने घर उत्तरप्रदेश रवाना हुए। उपरोक्त समस्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली उपनिरीक्षक योगेश मिश्रा, उप निरीक्षक राकेश सिंह राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, प्रधान आर0 राजकुमार मिश्रा, आरक्षक पुष्पेंद्र यादव, शिवेंद्र मिश्रा तथा महिला आरक्षक सविता तिवारी तथा महिला सैनिक मंती देवी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

News TOP Footer