बरमबाबा में हुआ गांधी चौपाल का आयोजन कार्यकर्ता के दम पर होगा प्रदेश में परिवर्तन कहा ज्ञान सिंह ने

0 101
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 16 अक्टूबर को ब्लाक कांग्रेस कमेटी बरमबाबा द्वारा गांधी चौपाल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई गांधी चौपाल कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा की कांग्रेस की महात्मा गांधी एक विचारधारा है गांधी संस्कृति है गांधी संघर्ष है और कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी के बताए रास्तों पर अग्रसर है राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी जी उन्हीं विचारों से प्रेरित होकर भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं राहुल गांधी जी की यात्रा लगभग 1000 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है जिसे भारी जनसमर्थन मिल रहा है पूरी यात्रा में भारी जनसैलाब उमड़ कर आ रहा है जो राष्ट्रीय स्तर पर परिवर्तन का संकेत है जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि कांग्रेस कार्यकर्त्ता पार्टी की पूंजी है। आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के दम पर पूरे उत्साह से लड़ेगी और जीतेगी, मंहगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार जैसी समस्या से आम जनता त्रस्त है युवा रोजगार के लिए भटक रहा है देश में आज बेरोजगारी दर अपने उच्चतम स्तर पर है मंहगाई अपने चरम पर है रुपया डालर के मुकाबले सबसे निचले स्तर पर है सरकार इवेंट के नाम पर जनता को बरगलाने की कोशिश कर रही है जनता समझदार है सब देख रही है समझ रही है हवा भाजपा नेताओं के जुमले में नहीं फंसने वाली है आने वाले 2023 चुनाव में जनता सबक सिखायेगी,कार्यकर्ताओं से अपील है कि आप जन जन तक भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को पहुंचाएं गांधी चौपाल कार्यक्रम में प्रमुख रुप से दयाशंकर पांडेय,नवीन सिंह,संदीप उपाध्याय, सरदार अजीत सिंह,जिला आईटी सेल अध्यक्ष पंकज सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन और ग्रामीण मौजूद रहे।

News TOP Footer